A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ रैना की एकदिवसीय टीम में वापसी, अश्विन सहित ये खिलाड़ी करेंगे आराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ रैना की एकदिवसीय टीम में वापसी, अश्विन सहित ये खिलाड़ी करेंगे आराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के शुरुआती तीन मैचों के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का गुरुवार को ऐलान कर दिया गया.

raina- India TV Hindi
raina

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के शुरुआती तीन मैचों के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का गुरुवार को ऐलान कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा हाल ही में गठित सीनियर चयन समिति द्वारा चुनी यह पहली टीम है।

बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना की टीम में वापसी हुई है। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद समी को आराम दिया गया है।

मंदीप सिंह, केदार जाधव को भी टीम में जगह मिली है।

पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 16 अक्टूबर को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीम :
महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, जयंत यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, अमित मिश्रा, धवल कुलकर्णी, केदार जाधव, मंदीप सिंह।

Latest Cricket News