मुंबई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने लीग के आगामी 13वें सीजन के लिए एक्सपो 2020 दुबई को मुख्य प्रायोजक बनाए जाने की घोषणा की है। इस करार के तहत अगले वर्ल्ड एक्सपो में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी मुख्य प्रायोजक के रूप में दिखाई देगी।
एक्सपो 2020 का अगला चरण 20 अक्टूबर 2020 से लेकर 10 अप्रैल 2021 तक होगा। 173 दिनों तक चलने वाले इस एक्सपो में 192 देश भाग ले रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कार्यकारी चेयरमैन रंजीत बरठाकुर ने कहा, "एक्सपो 2020 के साथ अपने मुख्य प्रायोजक के रूप में शानदार करार की घोषणा करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। वल्र्ड एक्सपो इतिहास में सबसे प्रतीक्षित और नवाचार घटनाओं में से एक है। यह हमें अरब दुनिया में आयोजित होने वाली सबसे बड़ी एक्सपो के साथ जुड़ने की खुशी देती है।"
Latest Cricket News