1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजकोट टेस्ट: भारतीय स्पिनरों के कारण Eng पहले सत्र में बैकफुट पर

राजकोट टेस्ट: भारतीय स्पिनरों के कारण Eng पहले सत्र में बैकफुट पर

इंग्लैंड ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को मेजबान भारत के खिलाफ भोजनकाल तक 32.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं।

rajkot test indian spinners take england on backfoot- India TV Hindi
rajkot test indian spinners take england on backfoot

राजकोट: इंग्लैंड ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को मेजबान भारत के खिलाफ भोजनकाल तक 32.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। जो रूट 35 रन बानकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का तीसरा विकेट दिन के पहले सत्र की आखिरी गेंद पर बेन डकेट (13) के रूप में गिरा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को कप्तान एलिस्टर कुक (21) और अपना पहला मैच खेल रहे हासीब हमीद (31) ने सधी हुई शुरूआत दी।

रवींद्र जडेजा ने कुक को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। कप्तान के जाने के बाद हमीद ने रूट के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े।

हमीद को अश्विन ने अपना पहला शिकार बनाया। उन्होंने हमीद को 76 के स्कोर पर आउट किया। रूट ने डकेट के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े।

भारत की तरफ से अश्विन ने दो और जडेजा ने एक विकेट लिया।

Latest Cricket News