1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची टेस्ट: मैक्सवेल ने उड़ाया विराट कोहली की चोट का मजाक

रांची टेस्ट: मैक्सवेल ने उड़ाया विराट कोहली की चोट का मजाक

भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच तनातनी शनिवार को भी जारी रही जब ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को फील्डिंग के दौरान लगी कंधे की चोट का मजाक बनाया।

Virat Kohli and Glenn Maxwell | Getty Images- India TV Hindi
Virat Kohli and Glenn Maxwell | Getty Images

रांची: भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच तनातनी शनिवार को भी जारी रही जब ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को फील्डिंग के दौरान लगी कंधे की चोट का मजाक बनाया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मैच के शुरुआती दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान कोहली के दाएं कंधे में चोट लगी थी और वे कंधा पकड़कर वापस लौट गए थे। बाद में स्कैन में मांसपेशियों में खिंचाव का पता चला था और उन्हौंने 400 मिनट तक क्षेत्ररक्षण नहीं किया जिसमें दूसरे दिन का पूरा खेल भी शामिल है। शुक्रवार को शानदार शतक जड़ने वाले मैक्सवेल को आज कोहली की चोट का उपहास उड़ाते देखा गया जब उन्होंने भारतीय कप्तान की चोट की घटना की नकल की और 80.3 ओवर में बाउंड्री रोककर उठते हुए अपना दायां कंधा पकड़ा।

पुजारा ने पैट कमिंस की गेंद को फ्लिक किया था और बाउंड्री की ओर जा रही थी लेकिन मैक्सवेल ने कूदकर चौका रोक दिया और बाद में उठते हुई कोहली की चोट का उपहास किया। कोहली को भी इसी क्षेत्र में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी।

Latest Cricket News