A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची टेस्ट में टीम इंडिया को चीयर करते नजर आ सकते हैं एमएस धोनी

रांची टेस्ट में टीम इंडिया को चीयर करते नजर आ सकते हैं एमएस धोनी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट शनिवार से जेएससीए स्टेडियम में शुरू हो रहा है। 

<p>रांची टेस्ट में टीम...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES रांची टेस्ट में टीम इंडिया को चीयर करते नजर आ सकते हैं एम एस धोनी

नई दिल्ली| भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट शनिवार से जेएससीए स्टेडियम में शुरू हो रहा है। ऐसी खबरें हैं कि रांची के ही रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले दिन मैच देखने के लिए आ सकते हैं।

धोनी विश्व कप के बाद से टीम से दूर चल रहे हैं। उन्होंने आराम करने की बात कहते हुए विश्व कप के बाद से एक भी सीरीज में हिस्सा नहीं लिया है। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि धोनी अपने बचपन के दोस्त और झारखंड के पूर्व कप्तान मिहिर दिवाकर के साथ शनिवार सुबह मुंबई से रांची आएंगे और वह मैच के पहले दिन मैच देखने के लिए आ सकते हैं।

भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। विश्व कप के बाद से ही धोनी के संन्यास की खबरें जोरों पर हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली कहा था कि वह दो बार के विश्व विजेता कप्तान से उनके भविष्य को लेकर बात करेंगे।

Latest Cricket News