रांची: भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक उसने ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में 23 रनों पर 2 विकेट चटका दिए हैं।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के विशाल स्कोर 451 रनों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 603 रनों पर घोषित करते हुए 152 रनों की अहम बढ़त ली। मेहमान टीम अभी 129 रन पीछे है।
विराट कोहली। (AP फोटो)
स्टम्प्स तक मैट रेनशॉ 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर (14) के रूप में पहला विकेट खोया। उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया। जडेजा ने ही नाइट वॉचमैन बन कर आए नाथन लॉयन (2) को बोल्ड कर मेहमानों को दूसरा झटका दिया और इसी के साथ दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई।
Cheteshwar Pujara | AP Photo