A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में खेलने वाले पहले अफगान क्रिकेटर बने राशिद खान

IPL में खेलने वाले पहले अफगान क्रिकेटर बने राशिद खान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनसाइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला IPL 10 का उद्घाटन मैच एक खास घटना का गवाह बना। अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान अरमान बुधवार को IPL में खेलने वाले पहले अफगान क्रिकेटर बन गए।

Rashid Khan | AFP/Getty Images- India TV Hindi
Rashid Khan | AFP/Getty Images

हैदराबाद: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनसाइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला IPL 10 का उद्घाटन मैच एक खास घटना का गवाह बना। अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान अरमान बुधवार को IPL में खेलने वाले पहले अफगान क्रिकेटर बन गए।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राशिद खान की उम्र 18 साल है और वह अफगानिस्तान की तरफ से 26 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच के साथ-साथ 24 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं। राशिद को पिछली चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। राशिद को सनराइजर्स ने 4 करोड़ रूपये में खरीदा था।

इन्हें भी पढ़ें:

तेज लेग ब्रेक फेंकने के लिए मशहूर राश्दि ने ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। राशिद ने टी20 मैचों में 5 विकेट लिये और 5 वनडे में 16 विकेट चटकाए थे। राशिद ने एक मैच में अर्धशतक भी जड़ा था। राशिद ने 24 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 40 और 26 वनडे मैचों में 53 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News