रेसी वान डेर डुसैन चोटिल होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से हुए बाहर
रेसी वान डेर डुसैन चोटिल होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से हुए बाहर
IANS
Published : Apr 07, 2021 03:18 pm IST, Updated : Apr 07, 2021 03:18 pm IST
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रेसी वान डेर डुसैन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के साथ होने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
Image Source : APRassie van der Dussen ruled out of third ODI against Pakistan after injury
सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रेसी वान डेर डुसैन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के साथ होने वाले तीसरे और निर्णायक मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, डुसेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 123 रन और दूसरे मैच में 60 रन बनाए थे।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बयान जारी कर कहा, "मेडिकल टीम डुसेन की जांच कर रही है इसके बाद ही उनके टी20 सीरीज में शामिल होने को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जा सकेगा।"
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमों के खिलाफ निर्णायक मुकाबला यहां सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। वनडे सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 10 अप्रैल से चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।