A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवि शास्त्री ने द्रविड़ वाला पद सचिन को कर दिया ऑफर!

रवि शास्त्री ने द्रविड़ वाला पद सचिन को कर दिया ऑफर!

तेंदुलकर क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य है जिसने शास्त्री को कोच चुना। विशेष समिति ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय टीम से जुड़ी कोई भी नियुक्ति हितों के टकराव से परे होनी चाहिये। समिति के एक सदस्य ने कहा, रवि ने कुछ समय के लिये सलाहकार के तौर पर सचिन की

ravi-shastri- India TV Hindi
ravi-shastri

नयी दिल्ली: भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रीय टीम का सलाहकार बनाया जाये बशर्ते यह हितों के टकराव का मामला ना हो। शास्त्री ने कल बीसीसीआई की विशेष समिति के साथ हुई बैठक में तेंदुलकर को सलाहकार की भूमिका दिये जाने की इच्छा जताई। समिति में कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना, सीईओ राहुल जौहरी, कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी शामिल थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्री चाहते हैं कि सचिन विदेशी दौरे के लिए टीम इंडिया के सलाहकार की भूमिका निभाएं। हालांकि बीसीसीआई ने कहा है कि टीम इंडिया के सलाहकार की नियुक्ति पर तुंरत फैसला नहीं लिया जाएगा। बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि टीम इंडिया के सलाहकार के बारे में उचित समय पर फैसला लिया जाएगा।

तेंदुलकर क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य है जिसने शास्त्री को कोच चुना। विशेष समिति ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय टीम से जुड़ी कोई भी नियुक्ति हितों के टकराव से परे होनी चाहिये। समिति के एक सदस्य ने कहा, रवि ने कुछ समय के लिये सलाहकार के तौर पर सचिन की सेवायें लेने का सुझाव रखा। समिति ने उन्हें हितों के टकराव के प्रावधान के बारे में बताया।

तेंदुलकर यदि सलाहकार बनना स्वीकार करते हैं तो उन्हें आईपीएल से जुड़ी अपनी सारी भूमिकायें छोड़नी होगी। सदस्य ने कहा, इतने कम समय के लिये अपनी सारी व्यवसायिक प्रतिबद्धतायें छोड़कर टीम से जुड़ने को कहना कुछ ज्यादा मांग करने जैसा है।

जहीर खान का भी यही मामला है जो साल में 25 दिन टीम के साथ रहकर आईपीएल समेत अपनी सारी दूसरी प्रतिबद्धतायें जारी रखना चाहते हैं। जहीर और राहुल द्रविड़ की भूमिका को लेकर अभी भी अस्पष्टता है। भरत अरूण की गेंदबाजी कोच के रूप में वापसी हुई है जबकि संजय बांगड़ सहायक कोच और आर श्रीधर फील्डिंग कोच होंगे।

Latest Cricket News