A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन

टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन

भारत के दिग्गज ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रविवार को टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाज में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Ravichandran Ashwin | AP Photo- India TV Hindi
Ravichandran Ashwin | AP Photo

हैदराबाद: भारत के दिग्गज ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रविवार को टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाज में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के स्पिन गेंदबाज अश्विन ने 45 मैचों में 250 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस क्रम में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज डेनिस लिली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 48 मैचों में 250 विकेट लिए थे। वहीं, अनिल कुंबले (619), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), जहीर खान (311) और बिशन सिंह बेदी (266) के बाद 250 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले अश्विन छठे भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन मौजूदा सीजन में अब तक 57 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी के अंत तक उन्होंने 24 बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट और 7 बार मैच में 10 या इससे अधिक विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 4 शतक की मदद से 1816 रन भी बनाए हैं। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली पारी छह विकेट पर 687 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में मेहमान टीम अपनी पहली पारी में केवल 388 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।

Latest Cricket News