मुंबई: मुंबई टेस्ट में भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करते जा रहे हैं। विराट कोहली के तीसरे दोहरे शतक, जयंत यादव के टेस्ट क्रिकेट में पहले शतक के बाद अब रविंद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में 100 विकेट पूरे करने का कारनामा भी कर दिखाया है।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जडेजा ने भारत के लिए वानखेड़े स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को चायकाल तक इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट हासिल किए और टेस्ट मैचों में अपने विकेटों की गिनती को 101 तक पहुंचा दिया। जडेजा अबतक 24 टेस्ट मैचों में 101 विकेट ले चुके हैं। चूंकि, अभी मुंबई टेस्ट जारी है इसलिए जडेजा के विकेटों के इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है। भारत के लिए टेस्ट मैचों में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले बोलर्स की लिस्ट में जडेजा 20वें स्थान पर है, वहीं रविचंद्रन अश्विन सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 43 मैचों में 241 विकेट लिए हैं।
पढ़ें:
इस लिस्ट में भारत के पूर्व लेग स्पिनर और वर्तमान कोच अनिल कुंबले पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 132 मैचों में 619 विकेट लिए हैं। भारत के लिए सबसे तेजी से विकेटों का शतक पूरा करने का रिकॉर्ड अश्विन के नाम है। जबकि विश्व स्तर पर बात की जाए तो वह सबसे तेजी से टेस्ट मैचों में विकेटों का शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 18 मैचों में 100 विकेट लिए थे।
Latest Cricket News