रवींद्र जडेजा इन दिनें टीम इंडिया से बाहर हैं लेकिन वह स्पिन बॉलिंग और मिडिल ऑर्डर बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। जडेजा ने कई बार संकट की घड़ी में टीम इंडिया के लिए विकेट लिए हैं लेकिन उन्होंने अपने करिअर की सबसे बकवास गेंद भी डाली है। ये बॉल की थी उन्होंने 2012 में इंग्लैंड के साथ टेस्ट मैच के दौरान।
इस मैच में जडेजा के हाथ से बॉल छूट गई जो तकनीकि रुप से नो बॉल थी लेकिन बैट्समैन जोनाथन ट्रॉट ने बॉल का पीछा किया और लगा दिया चौक्का। ये इतनी फ़नी बॉल थी कि कप्तान धोनी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
जडेजा काफी समय से ख़राब फ़ॉर्म में चल रहे हैं और इसीलिए उन्हें साउथ अफ़्रीका के साथ मौजूदा सीरीज़ के लिए टीम में नहीं रखा गया है। फॉर्म में वापसी के लिए इन दिनों वह रणजी ट्राफ़ी में खेल रहे हैं।
जडेजा ने 2013 में वनडे में 50 विकेट लिए थे और रन भी बनाए थे।
अगली स्लाइड में देखें जडेजा की फ़नी बॉल
Latest Cricket News