A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस की तरह आरसीबी भी वापसी कर सकती है: चाहल

मुंबई इंडियंस की तरह आरसीबी भी वापसी कर सकती है: चाहल

बेंगलुरू: बचे हुए चार मैचों में करो या मरो की हालत में फंसी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के लेग स्पिनर युजवेंद्र चाहल ने आज कहा कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस से प्रेरणा लेगी जिसने पिछले साल

Yuzvendra-Chahal- India TV Hindi
Yuzvendra-Chahal

बेंगलुरू: बचे हुए चार मैचों में करो या मरो की हालत में फंसी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के लेग स्पिनर युजवेंद्र चाहल ने आज कहा कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस से प्रेरणा लेगी जिसने पिछले साल खराब स्थान से वापसी करते हुए आईपीएल खिताब जीता था।

चाहल ने गुजरात लायंस के खिलाफ यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, हां, हम मुश्किल स्थिति में हैं। अगर हम एक मैच भी हार जाते हैं तो हम प्ले आफ की दौड़ से बाहर हो जायेंगे। सारे चारों मैच  जीतना हमारे लिये जरूरी है। देखते हैं कि क्या होता है। कुछ भी असंभव नहीं है।

चाहल ने कहा कि हमने देखा कि मुंबई इंडियंस ने पिछले साल लगातार नौ मैच गंवाने के बाद वापसी की और फाइनल में प्रवेश किया था और दूसरी बार खिताब जीता था। चाहल ने स्वीकार किया कि आरसीबी के गेंदबाज डेथ ओवरों में काफी रन गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा, हमने डेथ ओवरों में काफी रन लुटाये हैं। यहां तक कि दो खराब ओवर पावरप्ले में मैच का रूख बदल सकते हैं।

Latest Cricket News