A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ODI सीरीज के बाकी बचे 2 मैच खाली स्टेडियम में खेले जाने की संभावना: BCCI सूत्र

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ODI सीरीज के बाकी बचे 2 मैच खाली स्टेडियम में खेले जाने की संभावना: BCCI सूत्र

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाकी 2 मैच खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने ये जानकारी दी

<p>भारत और साउथ अफ्रीका...- India TV Hindi
Image Source : @BCCI भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ODI सीरीज के बाकी बचे 2 मैच खाली स्टेडियम में खेले जाने की संभावना: BCCI सूत्र

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ और कोलकाता में होने वाले आखिरी दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच कोरोना वायरस महामारी के कारण खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। लखनऊ में मैच 15 मार्च को जबकि कोलकाता में 18 मार्च को खेला जाना है।

खेल मंत्रालय ने परामर्श जारी करके कहा है कि अगर किसी खेल प्रतियोगिता को स्थगित नहीं किया जा सकता है तो फिर भारी संख्या में दर्शकों के बिना इनका आयोजन किया जाना चाहिए। बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘बीसीसीआई को खेल मंत्रालय का परामर्श मिला है। अगर हमें भीड़ जुटाने से बचने की सलाह दी जाती है तो हमें उसका पालन करना होगा।’’ 

Latest Cricket News