A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल मैचों का स्थल बदलना सूखे का हल नहीं: धोनी

आईपीएल मैचों का स्थल बदलना सूखे का हल नहीं: धोनी

सूखा ग्रसित महाराष्ट्र में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर चल रहे हंगामे के बीच भारत के सीमित ओवर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मैचों का स्थल बदलना इस स्थायी संकट का हल नहीं है क्योंकि इसके दीर्घ कालिक समाधान की जरूरत है।

dhoni- India TV Hindi
dhoni

मुंबई: सूखा ग्रसित महाराष्ट्र में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर चल रहे हंगामे के बीच भारत के सीमित ओवर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मैचों का स्थल बदलना इस स्थायी संकट का हल नहीं है क्योंकि इसके दीर्घ कालिक समाधान की जरूरत है।

जब धोनी से महाराष्ट्र में सूखे के बारे में उनके विचार देने के लिये पूछा गया तो धोनी ने कहा, अगर आप देखो तो ये सभी सवाल सुनने में अच्छे लगते हैं, मुझे लगता है कि इसका लॉन्ग टर्म निवारण करना अहम है। राज्य में पीने योग्य पानी का संकट है जिससे आईपीएल मैच के आयोजन को लेकर काफी विवाद हो रहा है और बम्बई उच्च न्यायालय में जन हित याचिका दायर कर स्टेडियमों की पिचों के रखरखाव के लिये भारी मात्रा में पानी के इस्तेमाल को चुनौती दी गई। इससे आईपीएल के सभी मैचों को महाराष्ट्र से बाहर करने की मांग की जा रही है।

महाराष्ट्र में तीन बड़े शहरों मुंबई, पुणे और नागपुर में कुल 20 मैच खेले जायेंगे, जिसमें से एक कल वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। धोनी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, आईपीएल का पांचवां, छह या सातवां मैच हो या नहीं, मुझे नहीं लगता कि इससे कुछ ज्यादा फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा, लेकिन हमें इसका लंबे समय के लिये निवारण ढूंढना होगा। हम किस तरह से सुनिश्चित करें कि जहां पानी की कमी हो, पानी उन इलाकों में भेजा जाए। धोनी ने कहा, मैंने टीवी पर जो देखा है, वहां कुछ बांध ऐसे हैं, जहां केवल एक या दो प्रतिशत ही पानी बचा है। इसलिए हमें इसका दीर्घ कालिक समाधान ढूंढना होगा।  

Latest Cricket News