1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कार्यकाल खत्म होते ही आस्ट्रेलियाई मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ देंगे रोड मार्श

कार्यकाल खत्म होते ही आस्ट्रेलियाई मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ देंगे रोड मार्श

सिडनी: आस्ट्रेलिया किक्रेट टीम के मुख्य चयनकर्ता रोड मार्श का कार्यकाल अगले साल खत्म रहा है और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) का विचार उनकी सेवा यहीं खत्म करने का भी है। सीए ने मार्श को इस

Rod Marsh- India TV Hindi
Rod Marsh

सिडनी: आस्ट्रेलिया किक्रेट टीम के मुख्य चयनकर्ता रोड मार्श का कार्यकाल अगले साल खत्म रहा है और क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) का विचार उनकी सेवा यहीं खत्म करने का भी है। सीए ने मार्श को इस बात की जानकारी भी दे दी है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, मार्श 2011 में चयन समिति में शामिल किए गए थे। 2014 में जॉन इनवेरारिटी के बाद उन्हें मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

सीए के प्रवक्ता ने कहा, "हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि रोड मार्श 2017 में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ देंगे।"

मार्श के साथ चयन समिति में इस समय मार्क वॉ, ट्रेवर होंस और ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच डैरेन लेहमन शामिल हैं। मार्श के कार्यकाल के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में नंबर एक टीम होने का दर्जा दोबारा हासिल किया था।

Latest Cricket News