1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी अवॉर्ड्स में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मचाई धूम

आईसीसी अवॉर्ड्स में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मचाई धूम

आईसीसी की वार्षिक सम्मान में भारतीय ओपनर बल्लेबाजा रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया जबकि विराट कोहली को स्प्रिट ऑफ क्रिकेट का अवॉर्ड मिला।

ICC Awards, ICC Awards 2019, ICC Awards 2020, ODI cricketer of the year, Rohit Sharma, Virat Kohli, - India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE Virat kohli and Rohit sharma

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने वार्षिक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। यह पुरस्कार एक साल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को दिया जाता है। इस साल भारत के दो खिलाड़ियों को इस इसके तहत अवॉर्ड मिला है जिसमें ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम शामिल है।

आईसीसी अवॉर्ड में रोहित शर्मा को 2019 का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना गया। यह पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक रन बनाने के साथ टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया हो।

रोहित पिछले साल रन बनाने के मामले में सबसे पहले स्थान पर रहे। रोहित साल 2019 में कुल 28 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 57.30 की औसत से 1490 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने कुल 7 शतक भी लगाए। इस 7 शतक में से रोहित ने पांच इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के दौरान लगाए। यही वजह है कि रोहित को इस फॉर्मेट में आईसीसी क्रिकेट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया। 

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली को स्प्रिट ऑफ क्रिकेट का अवॉर्ड मिला। कोहली को यह सम्मान विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को दर्शकों के हूटिंग से बचाने के लिए मिला। विश्व कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले के दौरान जब स्टीव स्मिथ की हूटिंग की जा रही तो उन्होंने खेल भावना की मर्यादा को निभाते हुए दर्शकों से ऐसा नहीं करने की अपील की थी। 

दरअसल स्टीव स्मिथ बॉल टेंपरिंग मामले में बैन के बाद एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे थे जिसकी वजह से स्टेडियम में मौजूद दर्शक हूंटिंग करने लगे।

इसके अलावा विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान भी चुना गया। 

Latest Cricket News