A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रितिका संग शादी के बंधन में बंधे रोहित शर्मा, सितारों का लगा मेला

रितिका संग शादी के बंधन में बंधे रोहित शर्मा, सितारों का लगा मेला

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा आज रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में टीम इंडिया के सितारों के साथ-साथ फिल्म और राजनीतिक हस्तियों का मेला

rohit sharma- India TV Hindi
rohit sharma

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा आज रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई में हुई इस ग्रैंड वेडिंग में टीम इंडिया के सितारों के साथ-साथ फिल्म और राजनीतिक हस्तियों का मेला लगा। रोहित की शादी की ताज लैंड्स के पूल साइड पर शानदार रिसेप्शन पार्टी हुई।

रितिका के हुए रोहित

रोहित और रितिका की शादी मुंबई के होटल ताज लैंड्स में हुई। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। रोहित ने अपनी छह साल पुरानी दोस्त रितिका सजदेह से 28 अप्रैल को सगाई की थी, जिसे आज उन्होंने शादी के बंधन में बदल दिया।

रोहित की शादी की शानदार रिसेप्शन पार्टी हुई। रितिका के माता पिता टीना और बॉबी सजदेह ने ताज लैंड्स के पूल साइड पर शानदार पार्टी का पूरा इंतजाम किया। जिसमें दोनों परिवारों के खास दोस्त और कई वीवीआईपी मेहमानों ने हिस्सा लिया।

2 दिन पहले ही शुरू हो गया था शादी का जश्न

शुक्रवार को भारत के मशहूर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी ने अपने घर पर रोहित और रितिका के लिए एक ग्रैंड पार्टी दी। जिसमें क्रिकेट, बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस पार्टी में टीम इंडिया के वनडे कप्तान धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे। इनके अलावा टेस्ट कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना, नमन ओझा, अजिंक्य रहाणे, अनिल कुंबले, टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री भी इस पार्टी का हिस्सा बने।

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हरभजन सिंह भी अपनी पत्नी गीता के साथ इस पार्टी में नजर आए। रोहित की पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, आदित्य रॉय कपूर,  सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना ने भी शिरकत की।

Latest Cricket News