A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कभी स्कूल की फ़ीस भी न भर पाने वाले रोहित शर्मा के फ़्लैट की क़ीमत जानकर रह जाएंगे दंग

कभी स्कूल की फ़ीस भी न भर पाने वाले रोहित शर्मा के फ़्लैट की क़ीमत जानकर रह जाएंगे दंग

रोहित शर्मा का शुमार आज टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ों में होता है। उनकी स्टायलिस बैटिंग देखते ही बनती है। वह IPL में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और उनकी टीम इस समय अंक तालिका में नंबर एक पर विराजमान है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का शुमार आज टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ों में होता है। उनकी स्टायलिस बैटिंग देखते ही बनती है। वह IPL में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और उनकी टीम इस समय अंक तालिका में नंबर एक पर विराजमान है। 

आज शोहरत और धन-दौलत की रोहित को कोई कमी नही है लेकिन आपको बता दें कि एक वक़्त ऐसा भी था जब रहित के पास स्कूल की फ़ीस देने के पैसे भी नहीं हुआ करते थे। वह मुंबई के उप नगर बोरीवली में एक कमरे के फ़्लैट में रहते थे। तंगहाली दे दिनों में उन्होंने बुरे से बुरे दिन देखे हैं लेकिन आज वह मुंबई के पॉश इलाक़े वॉर्ली में एक आलीशान फ़्लैट में रहते हैं जिसे उन्होंने 30 करौड़ रुपये में ख़रीदा था।

30 साल के रोहित का फ़्लैट 53 माले वाली इमारत के 29वें माले पर है। इस अपार्टमेंट में कॉर्पोरेट और बैंकिंग सैक्टर के नामी गरामी लोग रहते हैं। रोहित के फ़्लैट से अरह सागर और बांद्रा-वॉर्ली सी लिंक दिखता है। 

इस अपार्टमेंट में मिनी थिएटर और स्विमिंग पूल सहित कई तरह की सुविधाएं हैं। 

हम यहां दिखा रहे हैं रोहित के फ़्लैट की झलक। ( आपको बता दें ये तस्वीरें रोहित शर्मा के फ़्लैट का सैंपल है लेकिन जिस फ़्लैट में वह रहते हैं वो हूबहू  ऐसा ही है:

 

Latest Cricket News