A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हिटमैन हुए फिट, अगले मैच से पहले चयन के लिए रहेंगे उपलब्ध: ज़हीर खान

हिटमैन हुए फिट, अगले मैच से पहले चयन के लिए रहेंगे उपलब्ध: ज़हीर खान

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल के 12 सत्र में पहली बार रोहित को मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच के दौरान बुधवार को मैदान से बाहर बैठना पड़ा।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM रोहित शर्मा, कप्तान मुम्बई इंडियंस 

मुंबई। मुंबई इंडियंस के निदेशक (क्रिकेट संचालन) जहीर खान ने शुक्रवार को कहा कि कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में लिए चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे। 
मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल के 11 सत्र में पहली बार रोहित को मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच के दौरान बुधवार को मैदान से बाहर बैठना पड़ा। उन्हें यह चोट अभ्यास सत्र के दौरन लगी थी। 
रोहित के चोटिल होने के बारे में पूछे जाने पर जहीर ने कहा, ‘‘ वह निश्चित दौर पर चयन के लिए उपलब्ध और वह आत्मविश्वास से भरे है। यह हमारे लिए सकारात्मक संकेत है।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘ रोहित अभ्यास करेंगे जिससे चीजों का बेहतर तरीके से पता चलेगा। हम उनके चयन को लेकर आश्वस्त है।’’  गौरतलब है कि रोहित ने शुक्रवार को वानखेडे स्टेडियम में नेट पर अभ्यास भी किया। 
बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब के ख़िलाफ़ पिछले मैच में रोहित शर्मा की जगह मुम्बई इंडियंस का कप्तान कीरोन पोलार्ड को बनाया गया था। जिस मैच में उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 83 रनों की तूफानी पारी खेलतें हुए टीम को मैच जीताया था। 

 

Latest Cricket News