1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा का प्रैक्टिस मैच में नहीं चला बल्ला, फैन्स ने ट्रोल कर लगाई क्लास

रोहित शर्मा का प्रैक्टिस मैच में नहीं चला बल्ला, फैन्स ने ट्रोल कर लगाई क्लास

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं।

Rohit Sharma's bat did not play in the practice match, the fans took class by trolling- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@BCCI Rohit Sharma's bat did not play in the practice match, the fans took class by trolling

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले भारत आज से काउंटी इलेवन के खिलाफ तीन दिन का वॉर्म अप मैच खेल रहा है। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। रोहित ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला भारत के हक में नहीं रहा। रोहित शर्मा मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद ट्विटर पर वह जमकर ट्रोल हुए।

देखें ट्वीट्स

रोहित के आउट होने के कुछ समय बाद ही मयंक अग्रवाल भी 28 के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गये।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल हैं और उनकी जगह इस मैच के लिए मयंक अग्रवाल को ओपनिंग में मौका दिया गया है जबकि ऋषभ पंत के कोरोना होने और रिद्धिमान साहा के आईसोलेशन में रहने के कारण लोकेश राहुल को विकेटकीपिंग का जिम्मा दिया गया है।

रोहित ने 2012/13 के रणजी ट्रॉफी सीज़न में 3 फर्स्ट क्लास खेलों में मुंबई की कप्तानी की। कोहली और रहाणे को इस मैच के लिए आराम दिया गया है। वहीं केएल राहुल पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विकेट कीपिंग करेंगे।

इस टीम में कोहली और रहाणे के अलावा शमी, इशांत और अश्विन भी नहीं है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा जी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी है।  यशपाल शर्मा जी का निधन 13 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Latest Cricket News