1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : कप्तान विराट कोहली के बिना यूएई के लिए रवाना हुई आरसीबी की टीम, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

IPL 2020 : कप्तान विराट कोहली के बिना यूएई के लिए रवाना हुई आरसीबी की टीम, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

कोहली के बारे में कहा जा रहा है कि वह अकेले यूएई पहुंचेंगे लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ऐसे हैं जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

royal challengers bangalore, rcb, rcb squad, ipl 2020, indian premier league 2020- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/RCB Royal Challengers Bangalore

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने यूएई रवाना हो गई है। आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर टीम की रवानगी की एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें कप्तान विराट कोहली को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सभी खिलाड़ी मास्क लगाए हुए हैं।

हालांकि विराट कोहली के बारे में कहा जा रहा है कि वह अकेले यूएई पहुंचेंगे लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ऐसे हैं जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स तो उन्हें घमंडी तक कह रहे हैं।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फैंस विराट कोहली को ट्रोल किया है। आईपीएल में आरसीबी का प्रदर्शन औसत से भी कम रहा है। इसके अलावा टीम के कप्तान कोहली भी पिछले सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए थे।

वहीं यूएई में आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत 19 सिंतबर से होगा। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 नंबर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले 29 मार्च को इस लीग का आयोजन किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया।

आरसीबी के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम यूएई पहुंच चुके हैं। इसके अलावा बाकी टीमें भी जल्द ही यूएई के लिए रवाना हो जाएंगी।

Latest Cricket News