1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB ने विराट कोहली को लेकर NASA से की जब ये ख़ास डिमांड तब लोगों ने इस तरह दिया करार जवाब

RCB ने विराट कोहली को लेकर NASA से की जब ये ख़ास डिमांड तब लोगों ने इस तरह दिया करार जवाब

आरसीबी ने कप्तान कोहली की तारीफ वाला एक ट्वीट जैसे ही नासा को किया लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM/ Virat Kohli

भारतीय कप्तान कोहली ने भलें ही अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कप्तानी में कई विराट कारनामे अपने नाम किए हो लेकिन क्रिकेट की रंगारंग लीग आईपीएल में उनकी कप्तानी का रंग फीका ही रहा है। इंडियन प्रीमीयर लीग में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( आरसीबी ) टीम आज तक एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है। जिसके चलते आरसीबी ने कप्तान कोहली की तारीफ वाला एक ट्वीट जैसे ही नासा को किया लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। 

दरअसल, मंगलवार को नासा ने भारत के चंद्रयान मिशन पर गए विक्रम लैंडर के मलबे को खोजकर निकाला। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया जिसमें कप्तान विराट कोहली और धाकड़ 360 डीग्री बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के द्वारा मारे गए गगनचुम्बी छक्कों से गम हुई गेंदों को खोजने की बात कही गई।

आरसीबी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “जिस नासा की टीम ने विक्रम लैंडर को ढूंढ निकाला क्या वो हमारे बल्लेबाज एबीडी और विराट के द्वारा मारे जाने वाले छक्कों से गुम हुई गेंद को ढूंढने में हमारी मदद कर सकता है।?”

आरसीबी का ये ट्वीट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उन्हें फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा। इस ट्वीट को करने के बाद लोग कमेंट में लोगों ने लिखना शुरू कर दिया कि हम पता लगाते हैं। आपकी टीम को हमने आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल में ज्यादातर सबसे नीचे आखिरी पायदान पर देखा है।

किसी ने टीम को गेंदबाजी पर ध्यान देने की सलाह देते हुए लिखा, नासा की मदद से ही एक अच्छा गेंदबाज भी ढूंढ लीजिए। 

Image Source : TwitterRCB Troll
​

एक फैन ने लिखा, 'आधी आरसीबी और आधे आरसीबी के फैन की बेइज्जती तुम लोगों की वजह से होती है।'

Image Source : TwitterRCB Troll
​

इतना ही नहीं किसी ने लिखा, "क्या हम वो गृह ढूँढ़ सकते हैं जहां पर आरसीबी जीत सकती हो।"

Latest Cricket News