1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs AUS 1st ODI : वनडे डेब्यू मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने जनमन मालन

SA vs AUS 1st ODI : वनडे डेब्यू मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने जनमन मालन

यह रिकॉर्ड है वनडे डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने का। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में मालन ने डेब्यू किया और वह मिशेल स्टार्क की पहली यॉर्कर गेंद पर आउट हो गए।

SA vs AUS 1st ODI: Janman Malan becomes the first batsman in the world to be dismissed on first ball- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES SA vs AUS 1st ODI: Janman Malan becomes the first batsman in the world to be dismissed on first ball of ODI debut

हर किसी खिलाड़ी की चाहत होती है कि वो अपने डेब्यू मैच में ऐसा प्रदर्शन करे कि वो मैच उसके लिए यादगार बन जाए। अगर डेब्यू करने वाला खिलाड़ी बल्लेबाज है तो वो चाहेगा कि शतक लगाए और अगर वह गेंदबाज है तो वो ज्यादा से ज्यादा विकेट लेना चाहेगा। लेकिन साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जनमन मालन के नाम उनके डेब्यू मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

यह रिकॉर्ड है वनडे डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने का। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में मालन ने डेब्यू किया और वह मिशेल स्टार्क की पहली यॉर्कर गेंद पर आउट हो गए। अब वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जो अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर आउट हो गए हो। इससे पहले वेस्टइंडीज के किरन पॉवेल 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हुए थे, लकिन उस मैच में पहली गेंद वाइड डाली गई थी।

उल्लेखनीय है, इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन के पहले वनडे शतक के दम पर 7 विकेट के नुकासन पर 291 रन बनाए थे। क्लासेन के अलावा डेविड मिलर ने 64 रन की शानदार पारी खेली थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने 3 और स्टार्क ने 2 विकेट लिए थे। 

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 45.1 ओवर में 217 रन पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने 76 रन बनाए लेकिन वह टीम की जीत के लिए काफी नहीं थे। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से मात दी। तीन मैच की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ 1-0 की बढ़त बना ली है।

Latest Cricket News