1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs ENG 2nd Test, Day 1 : ओली पोप के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड पहले दिन 9 विकेट के नुकसान पर बनाए 262 रन

SA vs ENG 2nd Test, Day 1 : ओली पोप के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड पहले दिन 9 विकेट के नुकसान पर बनाए 262 रन

इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन फिर लचर रहा जिससे टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन स्टंप तक नौ विकेट पर 262 रन ही बना सकी।

South Africa vs England, England vs South Africa, SA vs ENG 2nd Test- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES SA vs ENG 2nd Test, Day 1 : England batsmen show off again, scored 262 runs on 9 wickets loss on first day 

केपटाउन। इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन फिर लचर रहा जिससे टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन स्टंप तक नौ विकेट पर 262 रन ही बना सकी। एक समय इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 185 रन था जो स्टंप तक नौ विकेट पर 262 रन हो गया।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी का हाल फिर पहले टेस्ट की तरह ही रहा जिसमें उसने पहली पारी में 39 रन तक सात विकेट गंवा दिये थे और दूसरी में उसके 64 रन तक सात विकेट निकल गये थे जिससे दक्षिण अफ्रीका ने उसे 107 रन से मात दी थी। 

स्टंप तक ओली पोप 56 रन और जेम्स एंडरसन तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चार साल पहले न्यूलैंड्स पर 258 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स अर्धशतक से तीन रन से चूक गये।

Latest Cricket News