पोर्टएलिजाबेथ। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच मेजबानों की हालत पतली दिखाई दे रही है। साउथ अफ्रीका को उनकी पहली इनिंग में 209 रनों पर ऑलआउट करने के बाद इंग्लैंड ने उन्हें फॉलोअन दिया और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 102 रन पर उनके 6 विकेट और गिरा दिए। साउथ अफ्रीका अभी भी इंग्लैंड से 188 रन पीछे हैं।
इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर चार विकेट लिये। दो दिन में दूसरी बार बारिश के कारण खेल बाधित होने के बावजूद इंग्लैंड ने चौथे दिन दबदबा बनाये रखा।
दक्षिण अफ्रीका के आखिरी चार गेंदबाजों को आउट करने में उसे सिर्फ 28 गेंद लगी। ये चारों बल्लेबाज महज एक रन जोड़कर आउट हो गए और तीन विकेट स्टुअर्ट ब्राड ने लिये । दूसरी पारी में रूट ने शानदार गेंदबाजी की जिन्होंने पिछले 90 टेस्टमें कभी एक पारी में दो से अधिक विकेट नहीं लिये थे।
Latest Cricket News