A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: सचिन की फिल्म का पहला टीजर नहीं देखा तो क्या देखा

VIDEO: सचिन की फिल्म का पहला टीजर नहीं देखा तो क्या देखा

क्रिकेट खिलाड़ियों पर फिल्म बनाने के लिए अब बॉलीवुड भी उतावला होने लगा है। धोनी, अजहर के बाद अब सचिन तेंदुलकर की रियल लाइफ कहानी रील लाइफ पर्दे पर आने वाली है।

SACHIN- India TV Hindi
SACHIN

नई दिल्ली: क्रिकेट खिलाड़ियों पर फिल्म बनाने के लिए अब बॉलीवुड भी उतावला होने लगा है। धोनी, अजहर के बाद अब सचिन तेंदुलकर की रियल लाइफ कहानी रील लाइफ पर्दे पर आने वाली है। Sachin A Billion Dreams नाम से बनने वाली इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। सचिन की इस फिल्म के पहले टीजर में सचिन की ही आवाज सुनाई दे रही है। अगर आप भी सचिन के फैन हैं या क्रिकेट को पसंद करते हैं तो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को कम के कम आपको एक बार देखने की जहमत उठाइए, यकीनन आपको मजा आएगा। गौरतलब है कि इससे पहले सचिन की फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था जिस पर सचिन ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा भी किया था।

क्या है वीडियो में: Carnival Pictures के बैनर तले ये वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है।

Latest Cricket News