1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन सहित क्रिकेट जगत ने दी हनीफ मोहम्मद को श्रद्धांजलि

सचिन सहित क्रिकेट जगत ने दी हनीफ मोहम्मद को श्रद्धांजलि

कराची: लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर सहित पूरा विश्व क्रिकेट जगत ने पाकिस्तान के महान क्रिकेट खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सचिन तेंदुलकर ने हनीफ के साथ अपनी

Hanif Mohammad- India TV Hindi
Hanif Mohammad

कराची: लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर सहित पूरा विश्व क्रिकेट जगत ने पाकिस्तान के महान क्रिकेट खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सचिन तेंदुलकर ने हनीफ के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए ट्वीट किया, "क्रिकेट के महान खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद हमेशा सकारात्मक रहने वाले और समर्थन करने वाले खिलाड़ी थे। 2005 में उनसे मुलाकात की यादें मेरे साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांती दे।"

Sachin Tweet

एशिया के ब्रैडमैन के नाम से मशहूर 81 वर्षीय हनीफ लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। लंदन में 2013 में उन्होंने सर्जरी भी कराई थी। कुछ दिन पहले उन्हें आगा खान अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। श्वांस की समस्या के कारण उन्हें तीन सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी मौत के तुरंत बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हनीफ की मौत पर दुख जताया है। आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, "आईसीसी हॉल ऑफ फेम हनीफ मोहम्मद की मौत पर दुख व्यक्त करता है।" आईसीसी के कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्ड्सन ने ट्वीट किया, "हनीफ ने बल्लेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। वह कई लोगों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।"

पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने ट्विटर के माध्यम से हनीफ को श्रद्धांजली दी है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार युनूस ने भी सोशल नेटवर्किं ग साइट पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "हमने आज हमारे हीरो हनीफ मोहम्मद को खो दिया। अल्लाह उनकी आत्मा को शांती दे। सर आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। हम आपको हमेशा याद करेंगे।"

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने ट्वीट किया, "भगवान आपकी आत्मा को शांती दे लिटिल मास्टर। महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद की कमी हमेशा खेलेगी और उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। हनीफ के शोक-संतप्त परिवार के साथ मेरी सहानुभूति और संवेदनाएं हैं।"

Wasim Akram Tweet

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, "हनीफ मोहम्मद साहब को खोकर काफी दुखी हूं। बल्लेबाजी की कला ने आज अपने शिल्पकार को खो दिया। आपकी आत्मा को शांति मिले।"

जूनागढ़ में जन्मे हनीफ के नाम अभी भी पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने रिकार्ड दर्ज है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1957-58 में 337 रनों की पारी खेली थी। 1968 में उन्हें विज्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से भी नवाजा गया था।

आईसीसी ने जब हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की पहली सूची जारी की थी, तो 55 खिलाड़ियों में हनीफ हमवतन इमरान खान और जावेद मियांदाद के साथ शामिल थे।

Latest Cricket News