नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भले ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता अभी भी कायम है। उनके चाहनेवालों ने एकबार फिर उन्हें 21वींसदी का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित किया है। ऑस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट क्रिकेट.कॉम.एयू ने एक ऑनलाइन सर्वे करवाया है। जिसमें लोगों से वर्ष 2000 तक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटरों के लिए वोटिंग करने की अपील की गयी थी। सोमवार 22 जून तक वोटिंग के बाद इस सर्वे का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
इस रिजल्ट के अनुसार सचिन तेंदुलकर सर्वाधिक लोकप्रिय टेस्ट खिलाड़ी करार दिये गये हैं. सचिन को 23 प्रतिशत वोट मिले हैं. उनके बाद श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा का नाम है, जिन्हें 14 प्रतिशत वोट मिले हैं.उनके बाद तीसरे स्थान पर 13 प्रतिशत वोट के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं.
इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग को चौथे स्थान पर हैं, उन्हें 11 प्रतिशत वोट मिले, जबकि दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस पांचवें स्थान पर हैं उन्हें भी 11 प्रतिशत वोट मिले है. इनके बाद दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स छठे स्थान पर, शेन वॉर्न सातवें स्थान पर, ग्रेन मैक ग्रा आठवें स्थान पर , मुथैया मुरलीधरन नौवें स्थान पर और डेल स्टेन दसवें स्थान पर हैं.
Latest Cricket News