क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 14 नवंबर 2013 को अपना आखिरी मैच खेला था। रिटायरमेंट लेने के बाद सचिन कभी मैदान पर बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, लेकिन हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी ऐलिस पैरी का एक ओवर खेलने का चैलेंज स्वीकार है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कल बुशफायर क्रिकेट बैश का एक चैरिटी मुकाबला खेला जाएगा जिसमें रिकी पोंटिंग इलेवन और एडम गिलक्रिस्ट इलेवन की टीमें एक दूसरे से भिड़ेगी। इस मैच में इनिंग ब्रेक के दौरान सचिन ऐलेस पैरी का ओवर खेलने मैदान पर उतरेंगे।
कुछ दिन पहले ऐलेस पैरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर सचिन को चैलेंज किया था। पैरी ने अपनी वीडियो में कहा था- हैलो सचिन, आपको बुशफायर मैच के जरिए ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए खड़े होते देख अच्छा लग रहा है। मुझे पता है कि आप इस मैच की एक टीम को कोचिंग दे रहे हैं लेकिन बीते रात हमने एक मुलाकात के दौरान सोचा था क्यों हो अगर आप एक बार फिर से रिटायरमैंट के बाद दोबारा मैदान पर उतरें और पारी के ब्रेक के दौरान मेरा एक ओवर खेलें।
इसका जवाब देते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा "यह सुनने में अच्छा है एलिस। मैं वहां पर आना पसंद करूंगा और एक ओवर खेलना भी। उम्मीद है कि हम इस आयोजन से बुशफयर पीड़ितों के लिए खूब पैसे इकट्ठा कर पाएंगे और तुम मुझे आऊट भी कर सको।"
बता दें, इस चैरिटी मैच में सचिन तेंदुलकर जहां कोच की भूमिका निभाएंगे वहीं भारतीय पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह बतौर खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। युवराज के अलावा वसीम अकरम, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी एक भार फिर मैदान पर खेलते दिखेंगे।
Latest Cricket News