1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें सचिन तेंदुलकर ने शाहरुख़ ख़ान को क्या दी सीख दी

जानें सचिन तेंदुलकर ने शाहरुख़ ख़ान को क्या दी सीख दी

सचिन तेंदुलकर के दुनिया भर में करोड़ों फ़ैंस हैं। इन्ही में एक नाम है बॉलीवुड किंग शाहरुख़ ख़ान का।

Shahrukh, Sachin- India TV Hindi
Shahrukh, Sachin

सचिन तेंदुलकर के दुनिया भर में करोड़ों फ़ैंस हैं। इन्ही में एक नाम है बॉलीवुड किंग शाहरुख़ ख़ान का। 

शाहरुख़ ख़ान ने ट्वीट कर सचिन को उनकी आने वाली फ़िल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम्स के लिए शुभकामनाएं दी। किंग ख़ान ने लिखा: मुझे लगता था कि जब आप अच्छा करते हैं तो मैं भी अच्छा करुंगा और जब आप अच्छा नहीं करते तो मैं नाकाम हो जाता था। करोड़ों लोगों की तरह मैं भी उस प्रेरणा की कमी मेहसूस करता हूं। 

SK Tweet

सचिन ने इस ट्वीट का कुछ यूं जवाब दिया: ज़िंदगी में हार न होती तो कोई कभी जीतता नहीं और कुछ सीखता नहीं। आपके शब्दों से भावुक हो गया।

ST Tweet

सचिन की फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद से कई जानीमानी हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं। ये फिल्म 26 मई को रिलीज़ हो रही है।

Latest Cricket News