1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सेंट लूसिया टेस्ट: बारिश के कारण तीसरे दिन नहीं फेका जा सका एक भी ओवर

सेंट लूसिया टेस्ट: बारिश के कारण तीसरे दिन नहीं फेका जा सका एक भी ओवर

सेंट लूसिया: वेस्टइंडीज और भारत के बीच डारेन सैमी स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण सम्भव नहीं हो सका। पूरे दिन एक भी ओवर नहीं फेका जा

Saint Lucia- India TV Hindi
Saint Lucia

सेंट लूसिया: वेस्टइंडीज और भारत के बीच डारेन सैमी स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण सम्भव नहीं हो सका। पूरे दिन एक भी ओवर नहीं फेका जा सका। भारत को 353 रनों पर आउट करने के बाद मेजबान टीम ने दूसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे।

मेजबान टीम ने 47 ओवरों का सामना किया है। क्रेग ब्राथवेट 53 और डारेन सैमी 18 रनों पर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज ने लियोन जॉनसन का विकेट गंवाया है, जो 23 रन बनाने के बाद लोकेश राहुल द्वारा रन आउट किए गए।

जानसन ने 75 गेंदों पर दो चौके लगाए और ब्राथवेट के साथ पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद ब्राथवेट तथा ब्रावो 48 रन जोड़ चुके हैं।

मेजबान पहली पारी की तुलना में अभी भी 246 रन से पीछे है।

इससे पहले, भारत ने रविचन्द्रन अश्विन (118) और रिद्धिमान साहा (104) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए।

मेजबानों की तरफ से जोसेफ और मिगुएल कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। रोस्टन चेस और शेनन गाब्रिएल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

Latest Cricket News