टीम इंडिया के कप्तान (टी-20 और वनडे) महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की बेटी जिवा रैपर रिचर्ड कोलबर्ट के वीडियो Hit the Quan की दीवानी है और लैपटॉप पर उनका डांस बहुत मज़े से देखती है।
इन तस्वीरों में ज़िवा डांस देखकर अपना सिर घुमाती दिखाई दे रही हैं। साक्षी ने सोशल साइट पर इसका वीडियो भी शेयर किया है।
ज़िवा का जन्म इस साल 6 फरवरी को हुआ था और तब धोनी इंग्लैंड के टूर पर थे। धोनी ने साक्षी के साथ कुछ साल डेट करने के बाद 4 जुलाई 2010 में शादी की थी।
Latest Cricket News