1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पापा धोनी को ‘ज़ीवा’ ने बुलाया 'माही', साक्षी ने शेयर किया VIDEO

पापा धोनी को ‘ज़ीवा’ ने बुलाया 'माही', साक्षी ने शेयर किया VIDEO

एक अच्छे पती और पिता की तरह धोनी अपना पूरा समय पत्नी साक्षी और बेटी ज़ीवा के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'इंस्टाग्राम' पर वीडियो 3 वीडियो शेयर किए हैं जिसमें ज़ीवा से साथ पूरा परिवार मस्ती कर रहा है।

MS Dhoni and Ziva- India TV Hindi
MS Dhoni and Ziva

नई दिल्ली: एक तरफ जहां इंडियन क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज़ को पहले टेस्ट में हरा कर जीत का जश्न मना रही है। वहीं दूसरी तरफ कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी आज-कल क्रिकेट से ब्रेक लेकर जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। धोनी इन दिनों अपना पूरा समय पत्नी साक्षी और बेटी ‘ज़ीवा’ के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'इंस्टाग्राम' पर वीडियो 3 वीडियो शेयर किए हैं जिसमें ज़ीवा से साथ पूरा परिवार मस्ती कर रहा है।

साक्षी ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'इंस्टाग्राम' पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें ज़ीवा और धोनी मस्ती कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ज़ीवा, माही और साक्षी के ये वीडियो वायरल हो रहे हैं।

वीडियो में साक्षी, ज़ीवा को बोलना सिखाते हुए नजर आ रही हैं। जीवा अपने पापा को 'माही' और मम्मी को 'साक्षी' बोलती नजर आ रहीं हैं।

Latest Cricket News