अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब अपना सारा समय अपने परिवार के साथ ही बिताते हैं। आज धोनी की पत्नी साक्षी अपना 32वां जन्मदिन धोनी के साथ दुबई में मना रही है। आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी टीम के साथ स्वदेश लौट आए थे, लेकिन पत्नी के बर्थडे के लिए एक बार फिर वह यूएई छुट्टियां मनाने पहुंच गए।
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने साक्षी का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसमें वह धोनी के लंबे बालों के साथ बेटी जीवा के जन्म पर उनकी गैरमौजूदगी पर बात करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में साक्षी ने यह भी बताया कि वो धोनी को काफी परेशान भी करती है।
साक्षी ने कहा "मैं अकेली हूं जो उन्हें परेशान करती हूं। मैं ही हूं जो उन्हें चिढ़ाती हूं, क्योंकि मैं उनके सबसे नजदीक हूं। कही और का गुस्सा कई बार मेरे पर निकल जाता है, लेकिन मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।"
ये भी पढ़ें - AUS vs IND : कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय खिलाड़ियों पर पड़ेगा दबाव - रिकी पोंटिंग
उन्होंने आगे कहा "सबसे पहली बात हम क्रिकेट पर ज्यादा चर्चा नहीं करते हैं। वो उनका प्रोफेशन है। मानों कि आपका पति ऑफिस गया है और आप उनसे पूछे कि आज आपने क्या किया? आपके बॉस ने आपसे क्या कहा? आप ऐसा नहीं कर सकते।"
धोनी की बेटी जीवा अब 5 साल की हो गई है। जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं तो मां-बाप को उनको खाना खिलाना कठिन हो जाता है। कुछ ऐसी ही कठिनाईयों का सामना साक्षी भी करती है। साक्षी ने बताया कि वह जीवा को खाना खत्म करने के लिए 10 बार बोली है, लेकिन जब धोनी उन्हें बोलते हैं तो जीवा एक बार में खाना खत्म कर देती है।
साक्षी ने कहा "हम जीवा को खाना खत्म करने के लिए 10 बार बोलते हैं, लेकिन माही एक बार जब जीवा को बोलते हैं तो वह झट से खाना खत्म कर देती है।"
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताए समय के बारे में साक्षी ने कहा "सीएसके के कैंप में काफी सारे बच्चे थे। ये डैडी आर्मी है। हम परिवार की तरह रहते थे।"
ये भी पढ़ें - आईपीएल में खेलने वाले न्यूजीलैंड और विंडीज के खिलाड़ियों का दूसरा कोविड टेस्ट क्लीयर
जब धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था तो उनको पहचान उनके लंबे छक्कों के साथ-साथ लंबे बालों की वजह से भी मिली थी। साक्षी ने कहा धोनी के उन लंबे-लंबे बालों के बारे में कहा कि अगर वह धोनी से उस समय मिलती तो वह उनकी तरफ देखती भी नहीं।
साक्षी ने कहा "खुशकिस्मत हूं कि मैंने उन्हें लंबे बालों के साथ नहीं देखा। अगर मैं उन्हें ऑरेंज रंग के बालों के साथ मिलती तो मैं उनकी तरफ देखती तक नहीं। जॉन पर वो बाल सूट करते थे, लेकिन माही पर ऑरेंज रंग के लंबे बाल......"
धोनी और साक्षी की बेटी जीवा का जन्म 2015 में हुआ था जब टीम इंडिया वर्ल्ड कप खेल रही थी। इस बड़े टूर्नामेंट की वजह से धोनी अपने पहले बच्चे के जन्म के वक्त अपनी पत्नी के साथ मौजूद नहीं थे। साक्षी ने इस पर कहा कि "पहले बच्चे के लिए हमने प्लानिंग की थी। तभी वर्ल्ड कप में उन पर जोर नहीं था कि वो वापस आए। अस्पताल में हर कोई कह रहा था कि तुम्हारे पति नहीं आए। मैंने कहा ठीक है, क्रिकेट उनकी प्राथमिकता है और मेरी प्राथमिकता वो है। उनकी प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता है। जब आप किसी से प्यार करते हैं आप ये नहीं कह सकते कि आपने उसके लिए त्याग किया है। जो आपको करना होता है वो आप करते हैं।"
Latest Cricket News