पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और कोच वक़ार यूनुस का मानना है कि सलमान बट्ट मैच फ़िक्सिंग के अपराध की सज़ा पूरी कर चुके हैं और उनके फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में लिया जाना चाहिये।
वकार पाकिस्तान टीम के कोच थे जब 2010 में लॉर्ड्स में मैच फिक्सिंग उजागर हुई थी। सलमान ने इस मैच में मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ से नो बॉल पिकवाई थी। इस घटना के बाद तीनों को दोषी पाया गया था और तीनो ही सज़ा पूरी कर चुके हैं लेकिन सिर्फ आमिर की ही टीम में वापसी हुई है।
वक़ार ने कहा कि सलमान के घरेलू क्रिकेट में फॉर्म को देखते हुए वह उनकी वापसी के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं और अपनी सज़ा भी पूरी कर चुके हैं और मुझे लगता है सभी को एक मौक़ा दिया जाना चाहिये।
सलमान भी कह चुके हैं कि वह पाकिस्तान टीम में वापस आना चाहते हैं।
Latest Cricket News