कोलंबो: श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कह कि भारत के खिलाफ इस साल के आखिर में गाले में होने वाले पहले टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वो अलविदा कह सकते हैं।
संगकारा अपने आखिरी टेस्ट मैच के बारे में श्रीलंका क्रिकेट के अधिकारियों से बात कर की है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार काउंटी क्रिकेट के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट और भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने की इच्छा जाहिर की है।
भारत और श्रीलंका के बीच श्रृंखला गाले में 18 अगस्त से शुरू होगी। इनकी यह आखिरी श्रृंखला थी लेकिन वह तीनों टेस्ट खेलने चाहते थे। जिसका मतलब था कि वह कैंडी में क्रिकेट को अलविदा कहते। संभावना जतायी गयी है कि उनका अंतिम टेस्ट मैच उनके ही शहर में आयोजित कराया जाए।
सैंतीस वर्षीय पूर्व कप्तान संगकारा विश्व कप के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा लेने वाले थे लेकिन उन्हें कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और पूर्व चयनकर्ताओं ने दो और श्रृंखलायें खेलने के लिये उनके सामने बात रखी थी। जिसके लिए वो मान गये थे। टेस्ट क्रिकेट में 38 शतक समेत 58.66 की औसत से 12203 रन बना चुके संगकारा श्रीलंका के सबसे कामयाब टेस्ट बल्लेबाज के रूप में विदा लेंगे।
इनसे पहले श्रीलंका के महान स्पिनर मुथया मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ गाले में अपना 800वां विकेट पूरा करते हुए सन्यास लिया था।
Latest Cricket News