भारत के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टीम इंडिया में जगह ना मिलने से नराश है। हाल ही में उन्हें काफी लंबे इंतजार के बाद श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में खेलने का मौका मिला, जिसमें वो 2 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ना ही उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में चुना गया और अब जब ऋषभ पंत चोटिल हो गए है तो भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।
इस चीज से परेशना होकर संजू सैमसन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ब्लैंक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने एक 'कॉमा (,)' डाला है। इस पोस्ट से संजू के फैन्स ने कई मतलब निकालते हुए कमेंट किए हैं वहीं कुछ फैन्स ने संजू की हौंसलाअफजाई भी की है।
देखें ट्वीट्स
संजू के इस ट्वीट में उनके एक फैन ने उनके साथ की गई एक वार्तालाप भी शेयर की है जिसमें संजू ने लिखा है कि वो अपने हेटर्स का मुंह बंद करने के लिए ज्यादा समय नहीं लेंगे।
उल्लेखनीय है, पहले वनडे में भारत की पारी के 44वें ओवर के दौरान पैट कमिंस की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में गेंद पंत के बल्ले पर लगकर हेलमेट पर लगी थी। आउट होने के बाद पंत पवेलियन लौटे लेकिन फील्डिंग के लिए वापस नहीं आए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 17 जवनरी को राजकोट में खेला जाना है जिससे ऋषभ पंत बाहर हो गए हैं। तीसरा वनडे 19 जनवरी को बेंगलुरू में होगा इसलिए संभावना है कि उस मैच में उनकी शारीरिक स्थिति देखकर फैसला किया जाएगा।
Latest Cricket News