A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुझे मैच की स्थिति के अनुसार खेलने को कहा गया: सरफराज

मुझे मैच की स्थिति के अनुसार खेलने को कहा गया: सरफराज

रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को कप्तान विराट कोहली ने मैच की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करने की सलाह दी है।

Sarfaraz Khan- India TV Hindi
Sarfaraz Khan

मुंबई: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के युवा बल्लेबाज सरफराज खान को कप्तान विराट कोहली ने मैच की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि IPL-9 में बुधवार को मुंबई इंडियंस और रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच मैच खेला जाना है।

सरफराज ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बुधवार को होने वाले आरसीबी के मैच से पूर्व कहा, पिछले साल से इस साल तक मैंने काफी कुछ सीखा है। इस बीच अंडर 19 विश्व कप भी हुआ और मुझे राहुल सर (राहुल द्रविड़) से भी सीखने को मिला। मैं अधिक अनुभवी हो रहा हूं और मुझे और अधिक सीखने को मिल रहा है क्योंकि शेन वाटसन भी हमारी टीम में आ गया है।

उन्होंने कहा, पहले साल आईपीएल में मैंने कुछ गलतियां की। मैं पिछले साल की गई गलतियों को दोहराने से बचना चाहता हूं। उन्होंने (सीनियर खिलाडि़यों ने) मुझे आत्मविश्वास दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारा पहला मैच है और तुम अपने हिसाब से बल्लेबाजी जारी रखो। लेकिन जहां तक संभव हो टीम की स्थिति के अनुसार खेलने की कोशिश करो।

Latest Cricket News