1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सरफराज खान के छोटे भाई ने किया बड़ा कारनामा, 9 रन देकर ली 9 विकेट

सरफराज खान के छोटे भाई ने किया बड़ा कारनामा, 9 रन देकर ली 9 विकेट

मुंबई: फोटो में सरफराज खान के साथ दिखाई दे रहे इस नन्हे फिरकी गेंदबाज़ का नाम है मुशीर खान। मुशीर को मुंबई की अंडर-14 टीम में चुना जाना था, लेकिन चयनकर्ताओं द्वारा नज़रअंदाज़ किए जाने के

छोटे मियां का बड़ा...- India TV Hindi
छोटे मियां का बड़ा कारनामा, 14 ओवर में 9 रन देकर ली 9 विकेट

मुंबई: फोटो में सरफराज खान के साथ दिखाई दे रहे इस नन्हे फिरकी गेंदबाज़ का नाम है मुशीर खान। मुशीर को मुंबई की अंडर-14 टीम में चुना जाना था, लेकिन चयनकर्ताओं द्वारा नज़रअंदाज़ किए जाने के बाद इस 9 साल के बॉलर ने अपनी गेंदों से चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया। 

मुंबई के आजाद मैदान में दादर यूनियन मातुंगा की तरफ से खेलते हुए विरार सेंटर के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए मुशीर ने 14 ओवर फेंके। लेकिन इन 14 ओवरों में उनके आंकड़ें ऐसे हैं, जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं हासिल कर पाए। मुशीर ने इस मैच में 14 ओवर फेंककर 9 मेडन, 9 रन और 9 विकेट का अजब-गजब कारनामा कर दिखाया। 


बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुब्हान-अल्लाह
नन्हे मुशीर खान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की ओर से खेलने वाले युवा बल्लेबाज़ सरफराज खान के छोटे भाई हैं। 17 वर्षीय सरफराज खान ने आईपीएल-8 में राजस्थान के खिलाफ 21 गेंदों पर 45 रनों की ऐसी ताबड़तोड़ पारी खेली थी कि कप्तान विराट कोहली उनके मुरीद बन गए। कोहली ने उस मैच में बल्लेबाज़ी कर मैदान से वापस लौट रहे सरफराज की नतमस्तक होकर तारीफ भी की थी।

Latest Cricket News