Happy birthday सौरव दा उर्फ महाराजा: जानें दादा से जुड़ी कुछ ख़ास बातें
क्रिकेट की दुनिया में 'दादा' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। दादा का का जन्म 8 जुलाई, 1972 को एक रईसा परिवार में हुआ था।

दादा का अंदाज बचपन से ही नवाबी था और इसीलिए उन्हें महाराजा पुकारा जाने लगा। ये राजसी अंदाज़ उनका जवानी में भी जारी रहा। इंग्लैंड दौरा सौरव की पहली टेस्ट सीरीज थी लेकिन उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत इससे चार साल पहले यानी वेस्टइंडीज में 1992 में हुई थी। इस दौरे में उन्हें एक ही वनडे मैच खेलने का मौका मिला मिला था जिसमें वह मजह तीन रन बनाकर आउट हो गए थे। सौरव इस दौरे पर अपनी नाकामी की वजह से नहीं बल्कि अपने अड़ियल व्यवहार की वजह से चर्चित हुए थे। कहा जाता है कि उन्होंने बतौर एक्स्ट्रा खिलाड़ी मैदान पर ड्रिंक्स ले जाने से भी मना कर कर दिया था। सौरव ऐसे रवैये के चलते लोगों ने कटाक्ष के तौर पर उन्हें ‘महाराजा’ का निकनेम भी दे दिया था। वैसे नवाबी अंदाज़ की वजह से दादा को बचपन से 'महाराजा' के नाम से पुकारा जाता था।
दादा का 15 साल का सफ़र