1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉकडाउन में धोनी की सफ़ेद हुई दाढ़ी, फैंस बता रहे हैं ‘बूढ़ा शेर’, देखें वीडियो

लॉकडाउन में धोनी की सफ़ेद हुई दाढ़ी, फैंस बता रहे हैं ‘बूढ़ा शेर’, देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान व थाला कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ बेटी जीवा भी नजर आ रही है।

MS Dhoni- India TV Hindi
Image Source : TWITTER MS Dhoni

नई दिल्ली| कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते सभी खिलाड़ी घर पर बैठे हुए हैं। इसी बीच इंडियन प्रीमीयर लीग में फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान व थाला कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ बेटी जीवा भी नजर आ रही है।

दरअसल, धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी किए गए वीडियो में वो काफी अलग लग रहे हैं। वीडियो में धोनी की सफेद दाढ़ी देखी जा सकती है। धोनी को इस रूप में देखकर काफी मेम और पोस्ट सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। किसी ने कहा कि इस समय हर कोई बाल कटवाने के लिए संघर्ष कर रहा है तो किसी ने कहा कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी बूढ़ा हो चुका है।

क्रिकेट पंडित अयाज मेमन ने धोनी की सफेद दाढ़ी वाली फोटो के साथ ट्वीट किया, " किसी ने मुझे यह फोटो भेजा है। क्या यह वाकई में धोनी हैं या किसी ने फोटोशॉप किया है।"

गौरतलब है कि आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद से धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर है। उन्होंने उसके बाद आगे सीरीज खेलने की जगह अपनी आर्मी बटालियन के साथ कश्मीर में दो माह की ट्रेनिंग करने का फैसला लिया था। जिसके बाद से धोनी अभी तक क्रिकेट के मैदान में नजर नहीं आए हैं।

इस तरह धोनी के फैंस को उम्मीद थी कि वो इस बार आईपीएल में एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में शानदार वापसी करते हुए दिखाई देंगे। जिसके लिए वो काफी कठिन ट्रेनिंग भी कर रहे थे। मगर कोरोना महामारी के चलते सभी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग कैम्प छोड़कर घर वापस लौटना पड़ा।

बता दें कि पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी के कारण सभी प्रकार की खेल गतिविधियाँ ठप्प पड़ी हुई हैं। जिसके चलते 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को बीसीसीआई ने अब अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कब क्रिकेट के मैदान में कदम रखेंगे इस पर सभी फैंस की निगाहें बनी रहेगी। हलांकि कई दिग्गजों का कहना है कि धोनी अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं और अब उनका मैदान में वापस आना बहुत मुश्किल है।

( With input from Ians )

Latest Cricket News