टीम इंडिया के लिए कोच की तलाश एक बार फिर तेज़ हो गई है। वीरेंद्र सहवाग समेत 6 पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन किया है हालांकि, बोर्ड ने अभी इस पर चुप्पी साध रखी है। समझा जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होते-होते टीम इंडिया को नया कोच मिल जाएगा।
मीडिया के अनुसार कप्तान विराट कोहली और कुंबले में मनमुटाव है और ऐसी संभावना बहुत कम ही लग रही है कि अनिल कुंबले का कार्यकाल बीसीसीआई आगे बढ़ाए।
ख़बरों के मुताबिक, कोच के लिए उपयुक्त विकल्प माने जाने वाले राहुल द्रविड़ ने इस दौड़ से खुद को अलग रखा है।
ये हैं टीम इंडिया के कोच की दावेदारी करने वाले
1. वीरेंद्र सहवाग- टीम इंडिया के पूर्व तूफ़ानी सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। पहले ख़हरें थीं कि वीरु को कोच बनने में कोई जिलचस्पी नही है लेकिन अब उनके आवेदन करने की ख़बर है।
2. टॉम मूडी- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी कोच के तौर पर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े हुए हैं। वह श्रीलंका टीम के कोच रहे हैं।
3. लालचंद राजपूत- पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं। सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर वे टीम में अपना योगदान करने के कारण मशहूर हुए थे।
4. रिचर्ड पाइबस- इंग्लैंड में पैदा हुए रिचर्ड पाइबस पाकिस्तान और बांग्लादेश के कोच रह चुके हैं। फिलहाल वह वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर हैं।
5. डोडा गणेश- मध्यम तेज़ गेंदबाज़ डोडा गणेश भारत की ओर से 4 टेस्ट और एक वनडे खेले हैं।
6. अनिल कुंबले- अनिल कुंबले को वर्तमान कोच होने की वजह से सीधी एंट्री मिली है। 100 प्रतिशत रिकॉर्ड के बावजूद बीसीसीआई नया कोच चाहता है। कुंबले का रिकॉर्ड बहुत बेहतर रहा है लेकिन कप्तान कोहली से अनबन आड़े आएगी।
Latest Cricket News