1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सहवाग के टिप्स से क्रिकेटर के रूप में प्रगति करने में मदद मिली: साहा

सहवाग के टिप्स से क्रिकेटर के रूप में प्रगति करने में मदद मिली: साहा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिकेट संचालन प्रमुख वीरेंद्र सहवाग से बहुमूल्य टिप्स मिलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के लिए कमर कस चुके हैं।

wirddhiman Saha- India TV Hindi
wirddhiman Saha

नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिकेट संचालन प्रमुख वीरेंद्र सहवाग से बहुमूल्य टिप्स मिलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के लिए कमर कस चुके हैं। 

साहा ने आज यहां पीटीआई से कहा, मुझे उम्मीद है कि वीरू भाई से मिले टिप्स के बाद पिछली बार की तुलना में मेरे लिए सत्र काफी अच्छा रहेगा। भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने से बाद से उन्होंने मेरी काफी मदद की है। सभी प्रारूपों में बल्लेबाजी करते हुए मैंने सकारात्मकता लाने की कोशिश की है। 

घरेलू टेस्ट सत्र में 44 से अधिक की औसत से 441 रन बनाने वाले साहा ने उम्मीद जताई कि वह आईपीएल में कुछ अच्छी पारियां खेलेंगे। 

उन्होंने कहा, बेशक अगर आपने टेस्ट क्रिकेट में स्तरीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है तो आप यह आत्मवश्विास टी20 में भी लाना चाहते हो। लेकिन अंत में मैदान पर उतरकर प्रदर्शन करना मायने रखता है। 

मुरली विजय की अनुपस्थिति का टीम को नुकसान होना क्योंकि आईपीएल में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। साहा ने कहा, हम विजय की अनुपस्थिति पर आंसू ही नहीं बहाते रह सकते। प्रत्येक खिलाड़ी को प्रदर्शन करना होगा। यह सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस बार किंग्स इलेवन की टीम खिताब की दावेदार हो। 

तीन सत्र ग्लेन मैक्सवेल के साथ खेलने के बाद साहा अब उनकी कप्तानी में खेलेंगे और भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि आस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के कुछ मैचों में कप्तानी करने के बाद ही वह उनकी नेतृत्व क्षमता का आकलन कर पाएंगे। 

Latest Cricket News