नई दिल्ली: IPL सीज़न-8 शुरू होते ही राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाड़ी ने मैच फिक्सिंग के लिए पैसों की पेशकश का सनसनीखेज़ खुलासा किया है।
एक अंग्रेज़ी अख़बार के मुताबिक़ राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी को करीब एक महीने पहले उसकी रणजी टीम के एक खिलाड़ी ने पैसों की पेशकश की।
खिलाड़ी ने इसकी शिकायत बीसीसीआई एंटी करप्शन टीम को कर दी थी। आईपीएल आठ में आज राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला होगा।
खिलाड़ी ने एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारियों को बताया कि शुरुआत में उसे लगा कि उसके साथ कोई मजाक किया जा रहा लेकिन बाद में उसे पैसे का लालच दिया गया तब उसे लगा कि यह गंभीर मामला है। बीबीसीआई के बड़े अधिकारियों के इस बाबत जानकारी के दी गई है।
इस घटना के बाद आईपीएल 2013 में हुए फिक्सिंग कांड की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं. उस वक्त भी राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों का नाम आया था।
इस मामले में बोर्ड प्रेसीडेंट और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद का नाम आने पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने को कहा था।
Latest Cricket News