1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाहिद अफरीदी की बेटी से होगी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की सगाई

शाहिद अफरीदी की बेटी से होगी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की सगाई

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी की सगाई उनकी राष्ट्रीय टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से होगी। 

<p>शाहिद अफरीदी की बेटी...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शाहिद अफरीदी की बेटी से होगी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की सगाई

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी की सगाई उनकी राष्ट्रीय टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से होगी। अफरीदी ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शाहीन के परिवार ने औपचारिक तौर पर उनकी बेटी से शादी के लिए संपर्क किया था।

अफरीदी ने कहा, ‘‘दोनों परिवार इस बात पर सहमत है और मेरी बेटी शाहीन से सगाई करेगी।’’ उन्होंने कहा कि सगाई की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। शाहीन के पिता अयाज खान ने भी पुष्टि की कि उन्होंने अफरीदी के परिवार को उनके बेटे के लिए प्रस्ताव भेजा था और इसे स्वीकार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बहुत खुश हैं और दोनों परिवार पिछले कुछ महीनों से इसे लेकर चर्चा कर रहे थे। उम्मीद है कि तारीखें का फैसला भी जल्द ही हो जाएगा।’’ अफरीदी और शाहीन दोनों पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे थे जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया। 

Latest Cricket News