1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत, पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला की संभावना बेहद कम: शहरयार

भारत, पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला की संभावना बेहद कम: शहरयार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध बहाल

PCB president Shahryar Khan says little chances of India...- India TV Hindi
PCB president Shahryar Khan says little chances of India Pak bilateral series

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध बहाल करने पर कोई चर्चा नहीं की। पीसीबी को उम्मीद थी हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुंचीं सुषमा अधर में लटकी द्विपक्षीय श्रृंखला कुछ सकारात्मक कदम उठाएंगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी श्रृंखला के लिए भारत सरकार की अनुमति का इंतजार है। दोनों देशों के बीच 15 दिसंबर से श्रीलंका में तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय और दो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलने पर सहमति बनी थी, लेकिन भारत सरकार की ओर से अनुमति के इंतजार में अभी इसका भविष्य अधर में ही लटका हुआ है।

दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान को भारत के साथ खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है। समाचार पत्र 'डान' ने बुधवार को शहरयार के हवाले से कहा, "हम अंतत: इस पर कुछ सकारात्मक प्रगति की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन भारतीय विदेश मंत्री और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच क्रिकेट संबंधों पर बातचीन का न होना निराशाजनक है।"

शहरयार ने कहा, "अब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला होनें की संभावनाएं बेहद कम नजर आने लगी हैं और ऐसा ही रहा तो हमें पांच करोड़ डॉलर का घाटा होने वाला है।" उल्लेखनीय है कि पीसीबी अध्यक्ष ने द्विपक्षीय श्रृंखला पर अंतिम जवाब देने के लिए बीसीसीआई को सात दिसंबर तक का समय दिया था और उन्हें सकारात्मक जवाब की उम्मीद थी।

Latest Cricket News