1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेशी टीम में शाकिब अल हसन की हुई वापसी

श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेशी टीम में शाकिब अल हसन की हुई वापसी

बांग्लादेश को तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है। सभी मैच ढाका में खेले जाएंगे। मैच 23, 25 और 28 मई को खेले जाएंगे।

Shakib Al Hasan,  Bangladesh , Sri Lanka- India TV Hindi
Image Source : GETTY Shakib Al Hasan

आईपीएल का हिस्सा रहे ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। शाकिब जांघ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की पिछली सीरीज से चूक गए थे।

बांग्लादेश को तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है। सभी मैच ढाका में खेले जाएंगे। मैच 23, 25 और 28 मई को खेले जाएंगे।

2021 इंडियन प्रीमियर लीग स्थगित होने के बाद शाकिब और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान क्वारंटाइन में थे। इस जोड़ी ने 18 मई से ट्रेनिंग शुरू की थी।

टीम : 

तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन, महमूदुल्लाह, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, सौम्य सरकार, मोसादेक हुसैन, महेदी हसन , शोरफुल इस्लाम।

Latest Cricket News