A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शनाका के हरफनमौला प्रदर्शन से श्रीलंका ने आयरलैंड को हराया

शनाका के हरफनमौला प्रदर्शन से श्रीलंका ने आयरलैंड को हराया

मालाहाइड: अपना पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल रहे दासुन शनाका के पांच विकेट की मदद से श्रीलंका ने पहले मैच में आयरलैंड को 76 रन से हरा दिया। शनाका ने 19 गेंद में

Dasun-Shanaka- India TV Hindi
Dasun-Shanaka

मालाहाइड: अपना पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल रहे दासुन शनाका के पांच विकेट की मदद से श्रीलंका ने पहले मैच में आयरलैंड को 76 रन से हरा दिया। शनाका ने 19 गेंद में 42 रन बनाये और बाद में 43 रन देकर पांच विकेट लिये।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 303 रन बनाये। दिनेश चांदीमल ने नाबाद 100 रन बनाये जबकि कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 49 रन का योगदान दिया। जवाब में आयरलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज और कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड और केविन ओब्रायन को छोड़कर कोई नहीं टिक सका। पोर्टरफील्ड ने 73 और ओब्रायन ने 64 रन बनाये । दोनों ने चौथे विकेट के लिये 69 गेंद में 69 रन जोड़े । श्रीलंका के लिये शनाका ने नौ ओवर में 43 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि मैथ्यूज को दो विकेट मिले।

Latest Cricket News