1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर टीम में

चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर टीम में

इंदौर: अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने घायल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह मध्यम गति के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में चुना

 bhuvneshwar- India TV Hindi
bhuvneshwar

इंदौर: अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने घायल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की जगह मध्यम गति के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में चुना है। कोलकाता के ईडन गार्डन में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पीठ के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं।

भुवनेश्वर ने कोलकता में दूसरे टेस्ट में कुल छह विकेट लिए थे।

तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ का आख़िरी मैच शनिवार को इंदौर में शुरु होगा। भारत पहले दो टेस्ट जीतकर सिरीज़ पर पहले ही कब्ज़ा कर चुका है।

Latest Cricket News